पटना , मई 26 -- ीषण गर्मी के दौरान होम डिलीवरी एवं कुरियर सेवा से जुड़े कर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास मंत्री ने मंगलवार को पटना नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। श्री मिश्रा ने कहा कि इन कर्मियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होनें कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन सेवाओं और होम डिलीवरी की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बड़ी संख्या में डिलीवरी एवं कुरियर कर्मी दिनभर तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में कार्य करने को मजबूर हैं।
बैठक में मंत्री श्री मिश्रा ने अधिकारियों को शहर में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करे कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पेयजल केंद्र स्थापित किए जाएं।
बैठक में शहर में लगातार बढ़ रही होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स गतिविधियों तथा कुरियर सेवाओं से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह पहल केवल सुविधा नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है, क्योंकि ये कर्मी प्रतिदिन लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर बुडको के प्रबंध निदेशक, अनिमेष कुमार पराशर एवं पटना नगर आयुक्त, यशपाल मीणा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित