उमरिया , मई 25 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी के बीच आज शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में शाम के समय तेज हवाओं के साथ करीब तीन मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर में जिले का अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली, हालांकि उमस बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित