भोपाल , अप्रैल 25 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी का छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित