गाजियाबाद , मई 22 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही लू के प्रकोप को देखते हुए शनिवार से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश पत्र जारी कर जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान समय में जिले में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है तथा मौसम विभाग ने भी जनसामान्य को लू और गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित