भीलवाड़ा , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक डंपर और उसकी मदद कर रही एक कार को जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल बुधवार देर रात गश्त पर था। इसी दौरान पीपलेश्वर तिराहे के पास एक डंपर अवैध बजरी भरकर ले जाता दिखा, जिसकी निगरानी एक कार कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को रुकवाया और डंपर चालक पप्पू जाट एवं विजय भील को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित