भीलवाड़ा , अगस्त 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा वासियों का वर्षों पुराना हवाई सेवा का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने की उम्मीद बढ़ गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद दामोदर अग्रवाल के सतत और पुरजोर प्रयासों के बाद, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक उच्चस्तरीय तकनीकि दल ने भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाईपट्टी का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस विकासक्रम को भीलवाड़ा के औद्योगिक और समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि श्री अग्रवाल पिछले छह महीनों से दिल्ली और जयपुर के गलियारों में भीलवाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू कराने के लिए सक्रिय थे। उन्होंने केंद्रीय विमानन विभाग और राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग के आला अधिकारियों से निरंतर संपर्क साधकर हमीरगढ़ हवाईपट्टी को व्यावसायिक उड़ानों के लिए विकसित करने की वकालत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित