भीलवाड़ा , सितम्बर 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में पांसल रोड क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क की मौजूदा ऊंचाई कम किये बिना सीधे डामरीकरण करने के प्रयास का कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सीवरेज कंपनी का काम रुकवा दिया और ठेकेदार से बिना खुदाई एवं स्तर सुधार के डामरीकरण नहीं करने की बात कही। वार्ड नंबर 69 के पार्षद प्रत्याशी सत्यनारायण कुमावत और वार्ड नंबर पांच की प्रत्याशी पद्मिनी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि सड़क पहले से ही गलियों के मुकाबले काफी ऊंची है। ऐसे में सड़क की खुदाई किये बिना उस पर दोबारा डामर बिछाया गया तो सड़क और ऊंची हो जायेगी जिससे आसपास की गलियों का स्तर नीचे चला जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित