जयपुर , जुलाई 23 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया।

ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भीलवाडा द्वितीय को शिकायत मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाडा में आपूर्ति किये गये सिक्योरिटी गार्ड एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारी के तहत चौकीदार अपने कार्यस्थल महाविद्यालय पर मौजूद नहीं होने पर प्राचार्य द्वारा संबधित फर्म को उसका ठेका निरस्त करने के लिए पत्र जारी किया गया था। इसके बाद श्री नुवाल द्वारा फर्म का ठेका निरस्त नहीं करने एवं ठेका सुचारू रूप से चालू करने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित