भीलवाड़ा , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस श्रद्धा, सम्मान और गौरवपूर्ण माहौल में मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर राणा की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को सलामी दी। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और जवानों ने देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित