भीलवाड़ा , मई 13 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों के पास से तीन मृत मोर भी बरामद किए गए हैं। गुरुवार सुबह मृत मोरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोरापुरा चौराहे पर बुधवार शाम ग्रामीणों को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। शक होने पर ग्रामीणों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। उनके पास मौजूद एक प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें तीन मृत मोरों के शव मिले।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंंची और दोनों को थाने लेकर गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कालू और पेंटर सांसी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित