भीलवाड़ा , सितंबर 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की नगर पालिकाओं में शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हो गया हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी नजर आई। कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, हालांकि समय बढ़ने के साथ मतदान में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है।

मतदाताओं के बीच इस बार स्थानीय समस्याएं बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि पानी, बिजली और टूटी सड़कों की समस्या दूर करने वाले चेहरों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मतदाताओं के मुताबिक इस बार उनका वोट विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर है।

जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदान को लेकर धीरे-धीरे उत्साह बढ़ रहा है, हालांकि अब भी बूथों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आ रही। वार्ड नंबर तीन में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजन वीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित