भीलवाड़ा , जून 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और शाम होते ही तेज रफ्तार से अचानक जोरदार बरसात शुरू हो गयी।
देखते ही देखते शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी बहने लगा। यह तेज बारिश विशेष रूप से जिला कलेक्ट्रेट परिसर, शाम की सब्जी मंडी और उसके आस-पास के इलाकों में जमकर हुई, जिससे पूरी सड़क जलमग्न नजर आयी।
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को इस अचानक हुई अच्छी बारिश से बड़ी राहत महसूस हुई है। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित