भीलवाड़ा , नवम्बर 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को तड़के भदाली खेड़ा चौराहे पर बीकानेर से भीलवाड़ा आ रही एक बस से करीब 500 किलोग्राम मावा बरामद किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने करीब चार बजे बस को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान 500 किलो मावा बरामद हुआ। मावा बीकानेर से भीलवाड़ा लाया जा रहा था, लेकिन जब्त सामग्री पर दावा करने या उसे लेने के लिए कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में विभाग ने मावा जब्त करके नियमानुसार आगे की कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित