भीलवाड़ा , अक्टूबर 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में विजयादशमी के अवसर पर तेजाजी के चौक में पारंपरिक रूप से रावण दहन किया गया। राम-रावण युद्ध के बाद जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण पर तीर चलाया, आतिशी प्रभाव के साथ रावण का पुतला धूं-धूं करके जल उठा। देखते ही देखते कुछ ही पलों में रावण और अन्य पुतले जलकर राख हो गए। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी तेजाजी के चौक पहुंचे। राम-रावण युद्ध के मंचन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भगवान श्रीराम के तीर चलाते ही रावण की आंखों से आग की लपटें निकलने लगीं और पूरा पुतला जल उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित