भीलवाड़ा , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में तीन अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बनेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को डाबला गांव के पास कार की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार रुकमणी देवी (74) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मोटर साइकिल पर सवार हेमराज जाट घायल हो गया।

दूसरा हादसा फूलियाकलां थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार राजूलाल रैगर (74) आज सुबह घर से खेत जा रहे थे। तभी ग्राम पंचायत के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित