भीलवाड़ा , अगस्त 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग गोली लगने से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरड़ियास गांव में शुक्रवार शाम को शंकरलाल (70) अपने खेत पर बने बाड़े में गाय-भैंसों की रखवाली करने गए थे। रात करीब नौ बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलते ही शंकरलाल का पुत्र भंवर सिंह मौके पर पहुंचा और घायल शंकर लाल को तत्काल मांडल अस्पताल ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित