भीलवाड़ा , सितम्बर 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में नगर निगम को पहली महिला महापौर के रूप में जसवंत कंवर निर्विरोध मिल चुकी हैं, लेकिन अब निगम की अगली बड़ी राजनीतिक तस्वीर उप-महापौर के चुनाव से साफ होगी।
जसवंत कंवर 17 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर के नाम वापस लेने के बाद निर्विरोध चुनी गईं। अब 22 सितंबर को होने वाले उप-महापौर चुनाव को लेकर नगर निगम की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। 70 वार्डों वाले निगम में भाजपा के 45, निर्दलीय 15 और कांग्रेस के 10 पार्षद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित