भीलवाड़ा , सितम्बर 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने बनास नदी में अवैध बजरी खनन करते दो बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक जेसीबी मशीन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
थानाधिकारी जसवंत सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार को गेता पारोली सीमांत (सरहद) स्थित बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित