भीलवाड़ा , मार्च 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच अलग स्थानों पर 227 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर केसरगंज कट पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 45 किलो 640 ग्राम डोडा चूरा बरामद करके आरोपी मोहनलाल जाट को गिरफ्तार किया गया। जबकि चम्पापुर सरहद में एक कार 43 किलो 740 ग्राम डोडा चूरा मिला। मौके से तस्कर जीतराम बैरवा को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिश के डर से तस्कर छोटी बिजौलिया और सलावटिया के पास अपनी कारें छोड़कर फरार हो गए। इन तीनों गाड़ियों से 46 किलो, 46 किलो और 45 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित