भीलवाड़ा , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं के घरों तक पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशासन के दलों ने बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए विशेष अभियान चलाया। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (एसडीओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) और संबंधित बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने शतायु मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
अधिकारियों ने इन बुजुर्ग मतदाताओं को माला पहनायी, शॉल ओढ़ाया और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान (जयपुर) के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित