भीलवाड़ा , सितम्बर 19 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर शनिवार को कुल 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शांति भंग के मामले में 38 और विभिन्न मामलों में वांछित 27 आरोपी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शांति भंग के मामलों में मांडलगढ़ से चार, बिजौलिया से एक, शाहपुरा से तीन, हमीरगढ़ से एक, जहाजपुर से एक, शक्करगढ़ से एक, रायपुर से दो, गांधीनगर से पांच, प्रतापनगर से दो, पारोली से दो, आसींद से चार और करेड़ा से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित