भीलवाड़ा , अगस्त 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र स्थित बामणी गांव में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर तेंदुए ने गांव में घुसकर बाड़े में बंधी एक बकरी का शिकार कर किया।

असींद क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि गांव के आसपास बड़ी संख्या में उगे बबूल के घने झाड़ों में तेंदुए की लगातार आवाजाही बनी हुई है। यही कारण है कि वह आए दिन गांव के आसपास पहुंचकर पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वे वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित