भीलवाड़ा , मई 30 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कल शाम लेबर कॉलोनी में व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित