हरिद्वार , अक्टूबर, 31 -- उत्तराखंड में भीमगोड़ा बैराज से अचानक पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण हरिद्वार में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे एक टापू पर करीब 30 से 35 लोग फंस गए। बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण टापू पर मौजूद लोगों के चारों ओर जलस्तर बढ़ने लगा। हालात बिगड़ते देख आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ से तत्काल रेस्क्यू सहायता मांगी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित