भिवानी , अप्रैल 16 -- हरियाणा के भिवानी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और परिषदों के कर्मचारियों ने गुरुवार को तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल किया।

हड़ताल का आह्वान नगर पालिका कर्मचारी संघ ने किया था। कर्मचारियों ने जिला आयुक्त, निगम आयुक्त और कार्यकारी अधिकारियों को आंदोलन का नोटिस सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है।

संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार द्वारा पहले मानी गई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है और सफाई व सीवर कर्मचारियों की भर्ती में भेदभाव हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1997 से नियमित भर्ती नहीं हुई और ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों का शोषण जारी है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी लागू करना, सफाई व सीवर कर्मचारियों को 5 हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता, समान काम के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित