भिवानी , नवंबर 04 -- हरियाणा के भिवानी में दीपावली, गुरु पर्व, क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर प्रदूषण नियंत्रण और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिलाधीश साहिल गुप्ता ने पटाखों की बिक्री एवं इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के अनुसार जिले में चार-छह नवंबर तक निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।
आदेशानुसार सात-आठ नवंबर को केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति होगी। इसके लिए सुबह छह से सात बजे और रात आठ से दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इन दोनों दिनों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। नौ नवंबर से जिले में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित