भिवानी , जून 16 -- हरियाणा के भिवानी के जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया।

जिला नगर योजनाकार विभाग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जय सिंह (एसडीओ सिविल, बवानीखेड़ा) तथा हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के संयुक्त अभियान के दौरान भिवानी-ढाणा लाडनपुर रोड स्थित मौजा भिवानी-जोगपाल में करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया गया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनाए गए इंटरलॉक टाइल और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित