भिवानी , जुलाई 28 -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में कर्मचारी संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान आयोजित द्वार सभा में बोर्ड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

सभा की अध्यक्षता संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपप्रधान देवेन्द्र श्योराण ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के भिवानी ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत भी मौजूद रहे।

देवेन्द्र श्योराण ने कहा कि बोर्ड प्रशासन की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित