अलवर , जुलाई 28 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके उससे 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी शहजाद उर्फ नम्मा औद्योगिक क्षेत्र की सुनसान सड़कों पर राहगीरों की रेकी करके उन्हें कट्टा दिखाकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नयागांव-रामपुरा मार्ग स्थित पहाड़ी के पास से दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित