अलवर , सितम्बर 09 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मतदान के बीच सैदपुर गांव में तीन वार्डों के मतदान केंद्रों पर पार्षद प्रत्याशियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी।
देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर हलचल बढ़ गयी और स्थिति तनावपूर्ण होती नजर आयी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके प्रत्याशियों को शांत कराया और सभी संबंधित प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित