अलवर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में एक डिलीवरी कर्मचारी से बर्बरता से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि विनोद ब्लिंकिट कम्पनी में डिलीवरी कर्मचारी के रूप में काम करता है। 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह ऑर्डर लेकर जा रहा था। इसी दौरान ब्लिंकिट स्टोर और कॉसमॉस ग्रीन के बीच सतवीर और उसके साथ आए पांच अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हरीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के भाई जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित