अलवर , मार्च 07 -- राजस्थान में पुलिस मुख्यालय, जयपुर ने कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत भिवाड़ी जिले में सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए चयनित 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थियों ने या तो अन्यत्र रोजगार मिलने के कारण स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इन्कार कर दिया, या फिर स्वास्थ्य परीक्षण में स्थाई रूप से अयोग्य पाए गए। इसी आधार पर इनका चयन निरस्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि ने बताया कि इन अभ्यर्थियों में अन्यत्र नौकरी मिलने के कारण मनीष सिंह चौहान, विनोद बिडियासर, पुष्पेन्द्र सिंह, मनीष कुमार गुर्जर, गोविंद सिंह गुर्जर, योगेश सिंह गुर्जर, देवकरण सिंह, डिंपी कंवर, नितेश कुमार शर्मा ने स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इन्कार किया, जिसके चलते उनका चयन निरस्त किया गया।
इसी प्रकार स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्थाई रूप से अयोग्य पाए जाने के कारण दो अभ्यर्थी रामकुमार और किशन लाल का चयन निरस्त किया गया।
श्री किरण ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत की गई है और भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुरूप चयन निरस्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित