दुर्ग , नवंबर 09 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई नगर निगम के जोन क्रमांक पांच स्थित कार्यालय में बीती देर रात आग लगने से वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।
आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के जोन क्रमांक पांच के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखे कई जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित