भिण्ड , मई 28 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने 21 फरार और शातिर आरोपियों पर कुल 79 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने अथवा सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

तीन-तीन हजार रुपए के इनामी आरोपियों में अभिषेक बाथम, अजय बाथम, अशोक बाथम, सूरज बाथम, शिवम शर्मा, विजय बाथम, बल्लू बाथम, गोलू यादव निवासी गोहद क्षेत्र, हनुमंत शर्मा निवासी कचनाव खुर्द थाना गोरमी, अभिषेक दुबे निवासी बरहद थाना मेहगांव, शैलेन्द्र सिंह निवासी बगियापुरा कोषड़ थाना सुरपुरा, पुष्पा देवी तथा रूबी भदौरिया शामिल हैं।

इसी प्रकार पांच-पांच हजार रुपए के इनामी आरोपियों में अनिल तोमर निवासी छीमका गोहद चौराहा, सोनू सिकरवार निवासी छीमका, राजू भदौरिया निवासी स्टेशन रोड गोहद चौराहा, रिमसा खान निवासी डिराउटी जिला जालौन उत्तरप्रदेश, शिवम जाटव, जबर सिंह जाटव, श्रीकृष्ण जाटव तथा अतुल जाटव निवासी भगत सिंह की गढ़िया ऊमरी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आमजन से किसी भी आरोपी की सूचना तत्काल निकटतम थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित