भिण्ड , अक्टूबर 04 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम शास्त्री नगर बी-ब्लॉक स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 30 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 4 लाख 52 हजार 400 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद की हैं। जुए का मुख्य सरगना शकील खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसके सहयोगी दिलीप उर्फ टप्पे भदौरिया को पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर बी-ब्लॉक स्थित एक मकान में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मौके से 30 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4,52,400 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद हुईं।

कार्रवाई के दौरान जुए का फड़ संचालित करने वाला मुख्य सरगना शकील खान भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके सहयोगी दिलीप उर्फ टप्पे भदौरिया को मौके से पकड़ा गया। पकड़े गए 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में श्यामवीर सिंह, दिलीप उर्फ टप्पे भदौरिया, बबलू यादव, पूरन शाक्य, अनिल भारद्वाज, रामवीर कुशवाह, प्रशांत दुबे, सुनील कुशवाह, बाबुद्दीन खान, नरेश कुशवाह, सतोष शाक्य, दशरथ सिंह भदौरिया, शेर खान, मनोज कुमार खटी, भारत सिंह नरवरिया, भीकम सिंह भदौरिया, पंचम सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र खटीक, रामू भदौरिया, पूरन सिंह नरवरिया, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, महेन्द्र शर्मा, राकेश पुरोहित, रामप्रकाश खटीक, रामपाल नरवरिया, दशरथ सिंह नरवरिया, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, रमाकान्त शर्मा, देवेन्द्र सिंह बघेल और मलखान सिंह नरवरिया शामिल हैं। भिण्ड देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में देहात थाना पुलिस और साइबर सेल के पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित