भिण्ड , जून 22 -- मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर अनुभाग में पावई थाना क्षेत्र अंतर्गत सारूपुरा मोड़ पर कल रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिण्ड अस्पताल भिजवाया। जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आकाश जाटव निवासी जलपुरी थाना अटेर अपने पिता 46 वर्षीय सुरेंद्र जाटव तथा रिश्तेदार 45 वर्षीय पूरन सिंह जाटव निवासी टीकरी थाना पावई के साथ मोटरसाइकिल से ढोंचरा गांव से वापस जलपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान सारूपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर 40 वर्षीय अवधेश सिंह बघेल निवासी विजयगढ़ थाना पावई सवार थे जो सुरपुरा से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर आमने-सामने आ जाने से हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित