भिण्ड , अक्टूबर 16 -- भिण्ड जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अटेर क्षेत्र के बसवाय का पुरा गांव में 26 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वहीं, मिहोना क्षेत्र के चांदौख गांव में साइकिल सवार 66 वर्षीय बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों शवों का भिण्ड जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान कृष्णा बघेल के रूप में हुई है। वह दिल्ली से अपने बाबा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था। खेत में उसका शव देखकर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

दूसरी घटना में चांदौख निवासी रामबखस सिंह कुशवाह साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामबखस सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से रौन अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें भिण्ड जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित