भिण्ड , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के फूप थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई। फूप तिराहे पर कैंटर की टक्कर से 69 वर्षीय सतीश चंद्र जैन की मौत हो गई, जबकि गजना गांव में 22 वर्षीय योगेंद्र बघेल ने घर में फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार, फूप निवासी सतीश चंद्र जैन सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी भिण्ड की ओर से जा रहे कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य घटना में गजना गांव निवासी योगेंद्र बघेल को परिजनों ने घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित