भिण्ड , जुलाई 27 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के मिहोना थाना क्षेत्र के काथा गांव में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार काथा गांव निवासी तुलसीराम दौहरे रविवार को गांव के बाहर खेत में मवेशी चरा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल लहार सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित