भिण्ड , सितंबर 06 -- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को भिण्ड जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कचनाव कलां पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी स्वर्गीय वसुधा शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री पटवारी ने शोकाकुल चौधरी परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय वसुधा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दौरे के दौरान श्री पटवारी ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया रामकिंकर सिंह गुर्जर, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष सिंह बघेल, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
चौधरी परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित