भिण्ड , अगस्त 02 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड के लहार नगर स्थित भटपुरा बाईपास चौराहे पर आज बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गिरवासा निवासी शिवम श्रीवास्तव बाइक से लहार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भटपुरा बाईपास चौराहे पर पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि पिकअप चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शिवम को तुरंत लहार के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। हालांकि ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित