भिण्ड , अक्टूबर 16 -- भिण्ड के नवागत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली और लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय, अपर कलेक्टर कार्यालय, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) कक्ष और डूडा कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों से चर्चा कर लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पवन कुमार जैन वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद से स्थानांतरित होकर भिण्ड कलेक्टर बनाए गए हैं। इससे पहले वे बैतूल में अपर कलेक्टर, सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) और इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित