नयी दिल्ली , अप्रैल 25 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 'चिंतन शिविर' के दौरान भिखारियों और आश्रय गृहों की देखभाल, पुनर्वास तथा प्रबंधन के लिए 'आदर्श दिशानिर्देश' जारी किए हैं। यह तीन दिवसीय शिविर 24 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य देश में भिक्षावृत्ति की समस्या का समाधान कर 'भिक्षा वृत्ति मुक्त भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इन दिशानिर्देशों का क्रियान्वयन विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं के समन्वय के साथ किया जाए। इससे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन नियमों को समान रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित