उज्जैन , जुलाई 23 -- मुंबई मंडल के भिलाड-बोरीवली रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त तथा एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अनुसार आज 23 जुलाई को ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा आज 23 जुलाई को खड़की से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल को लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, जलगांव, पालधी और सूरत होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित