भागलपुर, सितंबर 23 -- बिहार के भागलपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को नवगछिया थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सायन रजा ने आज यहां बताया कि इस थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री होने की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने उक्त गांव में एक ठिकाने पर छापा मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उसके पास से 209 ग्राम स्मैक, 280 पीस नाइट्रोज की गोली, पांच बोतल कोरेक्स सिरप, 70 हजार रुपए नगद और तीन मोबाइल बरामद किया गया है।

श्री रजा ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करो की पहचान राहुल कुमार एवं नितिन कुमार के रुप में हुई है और वह जब्त नशीले पदार्थों की पैकिंग कर बेचने के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी कर रहा था। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ करने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित