जगदलपुर , सितंबर 26 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव ने शनिवार को जगदलपुर शहर के विभिन्न राहत शिविरों का दौरा कर वहां ठहरे प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कमल चंद्र भंजदेव ने पानारापारा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, भैरमगंज, भगत सिंह स्कूल, हाटगुड़ा और डोंगाघाट क्षेत्र में बनाए गए राहत शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और वहां उपलब्ध राहत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित