नयी दिल्ली , जून 17 -- भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।

श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि फ्रांस के शहर एवियन में श्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। श्री मोदी वहां जी 7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गये है।

दोनों देशों ने पिछले वर्ष इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

श्री मोदी ने अपनी पोस्ट में इसे दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक मिल का पत्थर कर दिया। उन्होंने कहा, " भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर। यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी होगा। यह समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा।"उन्होंने कहा कि यह भारतीय किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, स्टार्टअप और नवप्रवर्तकों के लिए अनेक अवसरों के द्वार भी खोलेगा तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सार्थक योगदान देगा। इस समझौते से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित