चंडीगढ़ , अप्रैल 10 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो आशीष कुमार घोष ने कहा है कि भारत आज 1.20 लाखसे अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ नवाचार-आधारित विकास का प्रतीक बन चुका है, जो 12 लाख से अधिक रोजगार सृजित कर रहे हैं। वह शुक्रवार को हयात रीजेंसी में आयोजित टीआईईकॉन चंडीगढ़-2026 सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने में नवाचार की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का विशाल मध्यमवर्गीय बाजार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग उद्यमियों के लिए नये अवसर खोल रहा है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा 7,000 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अहम्योगदान दे रहा है, जबकि गुरुग्राम वैश्विक तकनीकी हब के रूप में उभरा है।
राज्यपाल ने सम्मेलन को नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताते हुए इसकी सराहना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, निवेशक और विशेषज्ञ शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित