बेंगलुरु , सितंबर 9 -- भारत रत्न से सम्मानित देश के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को कर्नाटक में चल रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) अभियान के दौरान चुनावी रिकॉर्ड में उनके नाम की वर्तनी में विसंगति पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
92 वर्षीय वैज्ञानिक को जारी हुए इस नोटिस में प्रोफेसर राव को इस विसंगति को दूर करने के लिए सुनवाई में हाजिर होने और सफाई देने को कहा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस केवल नियमित सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के गलत आचरण का कोई आरोप नहीं है। यह कदम मतदाता सूची में मौजूद पुराने डेटा की त्रुटियों को ठीक करने के लिए उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित