नयी दिल्ली , सितंबर 25 -- अग्रणी मल्टी-स्पेशलिस्ट स्पोर्ट्स ब्रांड डेकाथलॉन इंडिया ने आज अपने विशेषज्ञ रनिंग सब-ब्रांड किपरन बॉय डेकाथलान के लिए व्यापक बिजनेस रणनीति का खुलासा किया। कंपनी ने 2030 तक रनिंग स्पोर्ट सेगमेंट में 1,000 करोड़ रुपयेसे अधिक का कारोबार हासिल करने और अपने संपूर्ण प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के माध्यम से 50 लाख से अधिक सक्रिय रनर्स तक पहुंचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पोर्टफोलियो में हाई-परफॉर्मेंस रनिंग शूज, अपैरल, हाइड्रेशन पैक्स, ट्रेल गियर और एक्सेसरीज शामिल हैं।
इस विस्तार को गति देने के लिए किपरन बॉय डेकाथलान इस वर्ष अपने रनिंग सेगमेंट में 35 नए उत्पाद पेश कर रहा है। इनमें 17 हाई-परफॉर्मेंस रनिंग शूज प्रमुख हैं, जिन्हें सभी स्तर के रनर्स के लिए विश्वस्तरीय परफॉर्मेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, भविष्य की विकास गति को बनाए रखने के लिए उत्पादों की एक विस्तृत पाइपलाइन भी तैयार की जा रही है।
यह घोषणा भारतीय स्पोर्ट्स कल्चर में हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में की गई है। देशभर में संगठित रनिंग रेस इवेंट्स के विस्तार के साथ किपरन की योजना उन्नत प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और सार्थक कम्युनिटी एंगेजमेंट के माध्यम से बाजार में मजबूत वृद्धि को गति देने की है।
आईएमएआरसी ग्रुप के अनुसार, भारत का रनिंग गियर बाजार 2025 में 2.5 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 2.7 बिलियन डॉलर हो गया है और 2034 तक इसके 4.9 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एडवांस्ड कुशनिंग, रिस्पॉन्सिव फोम टेक्नोलॉजी और कार्बन-इन्फ्यूज्ड फुटवियर जैसी तकनीकी खूबियों की बढ़ती मांग से डेकाथलॉन के परफॉर्मेंस रनिंग पोर्टफोलियो को भी गति मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित